ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-देवर समेत तीन पर दहेज हत्या का केस
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (29/07/2026): ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित घंघौला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, देवर और सास के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मृतका तनु की शादी 6 दिसंबर 2020 को घंघौला गांव निवासी अमित से हुई थी। उसी दिन तनु की बहन तनीषा का विवाह भी अमित के भाई सुमित से हुआ था। दोनों बहनों के दो-दो बच्चे हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों पर दहेज को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पहले ब्रेजा कार और बाद में स्कॉर्पियो की मांग की जा रही थी, जिसे लेकर आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।
सोमवार रात तनु का शव घर के ऊपरी कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के शरीर पर चोट और मारपीट के निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। घटना के बाद मायके पक्ष ने कासना थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
डीसीपी सेंट्रल रवि शंकर निम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा फंदा लगाकर जान देने की बात सामने आई है। हालांकि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पति अमित, देवर सुमित और सास कृष्णा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।