नोएडा में बारिश बनी आफत, सेक्टर-94 अंडरपास फिर बना ‘तालाब’

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (28/07/2026): नोएडा में लगातार हो रही बारिश के चलते सेक्टर-94 स्थित अंडरपास एक बार फिर जलभराव की चपेट में आ गया। पानी इतना भर गया कि वहां से गुजर रही एक इको वैन बीच रास्ते में फंस गई और उसका बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। इसी दौरान पीछे आ रही दो बाइक भी जलभराव में फंस गईं, जिससे कुछ देर के लिए आवाजाही प्रभावित रही।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे आकर इको वैन को धक्का लगाया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अंडरपास में भरे पानी ने वाहन चालकों की परेशानी जरूर बढ़ा दी।

बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। खासकर एक्सप्रेसवे के नीचे बने अंडरपासों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख सड़कों पर भी पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और यातायात प्रभावित रहा।

जलनिकासी के लिए संबंधित एजेंसियों की ओर से पंप और जनरेटर की मदद से पानी निकालने का प्रयास किया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में अंडरपासों में जलभराव की समस्या दोहराई जाती है। ऐसे में स्थायी समाधान की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि बरसात के दौरान लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।