नोएडा में फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (28/07/2026): नोएडा पुलिस ने फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट की एक इमारत में कॉल सेंटर संचालित कर पिछले करीब डेढ़ साल से लोगों को अपना शिकार बना रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अब तक लगभग 500 युवाओं से ठगी की जा चुकी है।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया और बाजारों में पर्चे लगाकर नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने का दावा करते थे। इसके बाद इंटरव्यू और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का झांसा देकर प्रत्येक उम्मीदवार से 1300 से 1500 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस वसूली जाती थी। रकम लेने के बाद या तो संपर्क बंद कर दिया जाता था या फिर अलग-अलग बहाने बनाकर उम्मीदवारों को टाल दिया जाता था।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्वेता सिंह, नीजू यादव, पूजा, कीर्ति सिंह, रुपेश कुमार और आमिर राणा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 11 फीस बुक, चार रसीद बुक, 22 प्रचार-प्रसार के पंपलेट और 20 भरे हुए भर्ती फॉर्म बरामद किए गए हैं। पुलिस इनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर जांच करा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके खिलाफ अन्य राज्यों या शहरों में भी शिकायतें दर्ज हैं या नहीं। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरोह का नेटवर्क और बड़ा हो सकता है।

थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड, ठगी की कुल रकम और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।