हाईराइज सोसाइटी में हाई-वोल्टेज ड्रामा, 16वीं मंजिल की बालकनी पर लटकी युवती
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida West News (28/07/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती 16वीं मंजिल की बालकनी के बाहरी हिस्से पर लटक गई। घटना को देखकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग घबरा गए। कुछ ही देर में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती के साथ फ्लैट में रहने वाले युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के दौरान युवती बालकनी के बाहर पहुंच गई और कुछ समय तक वहीं लटकी रही। इस दौरान युवक लगातार उसे समझाने और अंदर आने के लिए कहता रहा।
घटना के दौरान सामने वाले फ्लैट में रहने वाली एक महिला शोर सुनकर बाहर आई। उसने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और युवती से सुरक्षित अंदर लौटने की अपील की। कुछ देर बाद युवती ने खुद को संभाला और बिना किसी हादसे के बालकनी के अंदर वापस आ गई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक और युवती सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। दोनों से पूछताछ कर विवाद की वजह और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।