रॉन्ग साइड से मौत की रफ्तार! नरेला में बेकाबू डंपर ने ट्रक और रैपिडो बाइक को रौंदा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (28 जुलाई 2026): उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के नरेला इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने पहले एक ट्रक और फिर रैपिडो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, रैपिडो बाइक पर सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
इस हादसे ने एक बार फिर नरेला की सड़कों पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग, तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की लगातार हो रही अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।