Jewar News (27/07/2026): ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के गांव गोपालगढ़ में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, गोपालगढ़ निवासी भगवान सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी भाभी सरोज देवी (55) बुधवार रात खेत से वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान जेवर-टप्पल मार्ग पार करते समय तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।