गौतमबुद्ध नगर में डायल-112 में लापरवाही पड़ी भारी, 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (27/07/2026): नोएडा-ग्रेटर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने डायल-112 सेवा में लापरवाही बरतने वाले 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कदम आपातकालीन कॉल पर समय से पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, डायल-112 की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा के दौरान कई मामलों में पुलिस रिस्पांस निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचने की शिकायतें सामने आई थीं। जांच में संबंधित पुलिसकर्मियों की लापरवाही की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि आपात स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में समय पर मौके पर न पहुंचना ड्यूटी में गंभीर चूक माना गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पुलिस आयुक्तालय ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि डायल-112 सेवा की गुणवत्ता और रिस्पांस टाइम पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही भविष्य में भी लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।