दादरी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फायरिंग करने वाला बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (27/06/2026): गौतमबुद्ध नगर की दादरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, अवैध हथियार, घटना में प्रयुक्त इग्निस कार तथा चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि 26 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना दादरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि इग्निस कार सवार अज्ञात बदमाश उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मामला दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने घोड़ीबछेड़ा से रामगढ़ अंडरपास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान करन नागर और मुकुल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार करन नागर ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। वहीं कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए मुकुल के पास से एक अवैध चाकू मिला।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से स्नैचिंग में छीना गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त इग्निस कार (HR87Q5862) तथा दादरी के ज्यू-01
क्षेत्र में एक घर से चोरी किए गए दो जोड़ी पायल और दो जोड़ी बिछिया भी बरामद की हैं। घायल आरोपी करन नागर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, चोरी, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।