जेवर के दो गांवों में बनेंगे अत्याधुनिक उत्सव भवन, विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया भूमि पूजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (26/07/2026): ग्रेटर नोएडा के जेवर विधानसभा क्षेत्र के दनकौर ब्लॉक स्थित ग्राम चीती और राजपुर कला में आधुनिक उत्सव भवन (बारात घर) के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई। रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने वैदिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री की त्वरित विकास योजना के तहत स्वीकृत इन दोनों भवनों के निर्माण पर करीब 1.48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की देखरेख में बनने वाले इन उत्सव भवनों का निर्माण कार्य अगले छह माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थान उपलब्ध होगा।

भूमि पूजन के दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि इन भवनों के बनने से गांवों में सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में आसानी होगी तथा लोगों को निजी स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि यह परियोजना समय पर पूरी होगी और क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।