डायट दनकौर में ‘प्रज्ञा प्रवाह’ प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को मिला मूल्यपरक शिक्षा का मंत्र
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (26/07/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ‘प्रज्ञा प्रवाह’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण शनिवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर शिक्षकों ने विद्यालयों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन शिक्षकों को विद्यालय संचालन, प्रभावी कक्षा प्रबंधन, विद्यार्थियों के समग्र विकास, परिवार और समाज की सहभागिता, ध्यान (माइंडफुलनेस) तथा मूल्य आधारित शिक्षण पद्धति जैसे विषयों पर गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रशिक्षण के प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए पूर्व एवं पश्चात आकलन की प्रक्रिया भी कराई गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों ने विभिन्न विषयों से जुड़े मूल्यपरक शिक्षण मॉडल प्रस्तुत किए। इसके अलावा एसडब्ल्यूओसी (SWOC) विश्लेषण के माध्यम से अपनी कार्यशैली, चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार साझा किए। प्रशिक्षण में लोकतांत्रिक सोच, सहयोगात्मक कक्षा संस्कृति और विद्यार्थियों में मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई।
प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों का संचालन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की टीम ने किया। समापन अवसर पर नोडल अधिकारी राजेश खन्ना ने कहा कि प्रशिक्षण की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी, जब इसकी सीख विद्यालयों के वातावरण और विद्यार्थियों के व्यवहार में स्पष्ट रूप से दिखाई दे। वहीं डायट प्राचार्या अर्चना गुप्ता ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभवों और नई शिक्षण विधियों को अपने विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।