‘युवाओं की आवाज़ से सरकार हिल गई’: पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल | Ten News Exclusive

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (25 July 2026): केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से विशेष बातचीत में इसे देश के युवाओं के संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बधाई देश के युवाओं को मिलनी चाहिए, जिन्होंने अपने हौसले और बुलंद आवाज़ से सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।

कपिल सिब्बल ने कहा, “सबसे पहले मुबारकबाद हमारे युवाओं को मिलनी चाहिए। उन्होंने पूरे देश को दिखा दिया कि उनकी वजह से, उनकी बुलंद आवाज़ और उनके जज़्बे से सरकार हिल गई। सरकार को लगा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे तो हो सकता है कि सरकार का ढांचा खतरे में पड़ जाए।”

भाजपा नेताओं द्वारा धर्मेंद्र प्रधान को बधाई दिए जाने के सवाल पर सिब्बल ने कहा कि वह भी उन्हें मुबारकबाद देते हैं, लेकिन अलग वजह से। उन्होंने कहा, “मैं भी उन्हें मुबारकबाद देता हूं, लेकिन किसी और वजह से। वे इसलिए बधाई दे रहे हैं कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। लेकिन HRD मिनिस्ट्री और एजुकेशन मिनिस्ट्री का काम देश देख रहा है। उनकी वजह से कई लोग अस्पताल में पड़े हैं। शिक्षा की स्थिति इतनी खराब हो गई कि छात्रों को कहना पड़ा कि हमारे पास धरने पर आने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।”

सरकारी विश्वविद्यालयों द्वारा छात्रों से जंतर-मंतर नहीं जाने की अपील पर कपिल सिब्बल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “उन्होंने अपील नहीं की, बल्कि धमकी दी। कहा गया कि अगर धरने में शामिल हुए तो आपके खिलाफ कार्रवाई होगी। भाजपा नेताओं को इसकी तारीफ करनी चाहिए कि हमारी यूनिवर्सिटियां छात्रों को धमकी दे रही हैं कि अगर धरने पर जाओगे तो कार्रवाई होगी।”

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के सवाल पर सिब्बल ने सरकार पर विपक्ष की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमारे सुझाव तब शामिल होंगे जब हमें बुलाया जाएगा। ये न सुझाव मांगते हैं और न ही सुनते हैं। इनका एक ही लक्ष्य चुनाव जीतना है। क्या आपने कभी सुना है कि इन्होंने विपक्ष से कोई सुझाव मांगा हो? संसद में जब हम बोलते हैं तो माइक बंद कर देते हैं। ये हमारी आवाज़ सुनना ही नहीं चाहते।”

दिल्ली में छात्रों के आंदोलन और उससे पैदा हुई स्थिति पर पूछे गए सवाल के जवाब में कपिल सिब्बल ने कहा कि “‘कॉकरोच जनता पार्टी’ कोई आइडिया नहीं, बल्कि हकीकत है। यह हमारे देश के युवाओं की आवाज़ है और उनकी आवाज़ आगे भी बुलंद रहेगी।” कपिल सिब्बल ने बातचीत के दौरान बार-बार यह दोहराया कि छात्रों का आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई है और सरकार को दमन की जगह उनकी बात सुननी चाहिए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।