भाजपा ने संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर शुरू किया ‘समरसता संकल्प अभियान’
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (25 July 2026): भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगामी छह माह तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा, जनसंपर्क गतिविधियों, विभिन्न आयोजनों तथा उनके प्रभावी संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को अभियान को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाने की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता के उच्च आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और समान अधिकारों का संदेश दिया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन संत गुरु रविदास जी के विचारों और उनके मानव कल्याण के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगा। इसके तहत नगरों, गांवों, बस्तियों और प्रत्येक बूथ स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग संत गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन और सामाजिक संदेश से जुड़ सकें।
जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अभियान की शुरुआत 28 जुलाई से होने वाली कलश यात्रा के साथ होगी, जो वाराणसी से प्रारंभ होकर देशभर में विभिन्न स्थानों तक पहुंचेगी। यह समरसता संकल्प अभियान लगभग छह माह तक संचालित किया जाएगा और फरवरी 2027 में संत गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर इसका समापन होगा। इस अवधि में सामाजिक समरसता, जनसंपर्क, संगोष्ठियों, संवाद कार्यक्रमों और विभिन्न जनजागरण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक के दौरान अभियान के सफल क्रियान्वयन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, जनभागीदारी बढ़ाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक अभियान को प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला संयोजक धर्मेन्द्र भाटी, अरुण शर्मा, वीरेन्द्र भाटी, सतेन्द्र नागर, सरदीप नागर, पवन नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला सह संयोजक महेश शर्मा, सचिन गौतम, गीता सागर, बलराज भाटी, ओमकार भाटी, रजनी तोमर, संदीप शर्मा, मनोज मावी, विजय गौतम, अजय निगम, भिखारी सिंह, मुकेश भाटी, धीर राणा, नीरज कुमार, अशोक रावल, राजवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।