Noida News (24/07/2026): एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, समय पर जांच और प्रभावी उपचार के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल में गुरुवार को दो दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अशोक कुमार झा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी पर नियंत्रण केवल चिकित्सा सेवाओं से नहीं, बल्कि व्यापक जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता से ही संभव है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार डॉ. अशोक कुमार झा का मानना है कि, एचआईवी से जुड़ी गलत धारणाएं और सामाजिक भेदभाव आज भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार अपनाएं तथा बीमारी को लेकर फैली अफवाहों और मिथकों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और नियमित उपचार से संक्रमित व्यक्ति भी सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एचआईवी संक्रमण के संभावित खतरे, बचाव के उपाय, समय पर जांच की आवश्यकता, निःशुल्क उपचार सुविधाएं, परामर्श सेवाएं तथा सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से संक्रमण के उच्च जोखिम वाले लोगों और एचआईवी संक्रमित मरीजों को दवाओं का नियमित सेवन, चिकित्सकीय परामर्श का पालन और सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि सही जानकारी, नियमित चिकित्सा देखभाल और सामाजिक सहयोग के माध्यम से एचआईवी संक्रमण से जुड़े जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील कपूर, डॉ. एच.एम. लावनिया, डॉ. जे.के. झा और डॉ. असद महमूद सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।