दिल्ली प्रदर्शन में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, साइबर थाना ने दर्ज की FIR
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (24/07/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी साझा कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश के आरोप में तीन सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साइबर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गलत सूचनाएं फैलाकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया गया।
पहले मामले में एक इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसा वीडियो साझा किया गया, जिसमें दावा किया गया कि नोएडा के सेक्टर-63 में हजारों श्रमिक वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और इसके कारण चिल्ला बॉर्डर सहित आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हो गया है। पुलिस जांच में यह दावा असत्य पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, शहर में इस तरह का कोई आंदोलन नहीं चल रहा था और पोस्ट में दी गई जानकारी वास्तविक घटनाओं से मेल नहीं खाती।
दूसरे मामले में एक इंस्टाग्राम और एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से पुलिस के व्यवहार से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो के साथ ऐसे संदेश साझा किए गए, जिनसे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए और लोगों से प्रतिक्रिया देने की अपील की गई। पुलिस का कहना है कि पोस्ट में स्वयं यह स्वीकार किया गया था कि वीडियो की सत्यता और समय की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी उसे भ्रामक संदर्भ के साथ प्रसारित किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार की भ्रामक सामग्री समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा कर सकती है। साइबर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वीडियो या खबर को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें तथा अफवाह फैलाने वाली सामग्री से दूर रहें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।