गलगोटियास यूनिवर्सिटी के NCC शिविर में बेस्ट कैडेट व एसएसबी सुपर-30 चयन प्रक्रिया सम्पन्न

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/07/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियास यूनिवर्सिटी में चल रहे 31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी, नोएडा के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-135/प्री-टीएससी-2 (लॉन्च) के छठे दिन एनसीसी कैडेट्स के लिए सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास और चयन संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान बेस्ट कैडेट एवं एसएसबी सुपर-30 के लिए चयन प्रक्रिया भी संपन्न हुई, जिसमें प्रतिभागी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 400 एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का संचालन कैम्प कमांडेंट कर्नल सुमित बाना के नेतृत्व में किया जा रहा है। बुधवार को दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसके बाद कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियार संचालन की जानकारी, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, सिम्युलेटर फायरिंग तथा ड्रोन संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान कैडेट्स में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही आगामी थल सैनिक शिविर (टीएससी) में प्रतिभाग करने वाली ग्रुप टीम के चयन और विशेष प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी आयोजित की गई। सैन्य प्रशिक्षण के विभिन्न आयामों से परिचित होकर कैडेट्स में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

एसएसबी सुपर-30

शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर प्रोफेसर डॉ. ऋतुराज वर्मा ने कैडेट्स को जागरूक किया। वहीं ड्रोन तकनीक और उसके रक्षा क्षेत्र में बढ़ते उपयोग पर इंजीनियर अभिषेक तिवारी (असिस्टेंट प्रोफेसर), पारस शर्मा (ड्रोन ट्रेनर) तथा ओमप्रकाश सिंह (ड्रोन लैब टेक्नीशियन) ने विस्तृत प्रशिक्षण और व्याख्यान दिया।

शिविर के सफल आयोजन में लेफ्टिनेंट गर्गी त्यागी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सीईओ ध्रुव गलगोटिया तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) के. मल्लिकार्जुन बाबू का पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनसीसी प्रशिक्षण को युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा की भावना और आधुनिक तकनीकी कौशल विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया।

शिविर का आयोजन 31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी, नोएडा द्वारा किया जा रहा है, जहां आगामी दिनों में भी विभिन्न सैन्य, तकनीकी और व्यक्तित्व विकास से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।