Noida News (23/07/2026): गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में साइबर ठगों ने 83 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 18.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को टेलीकॉम कंपनी और पुलिस अधिकारी बताकर महिला को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामले में फंसाने की धमकी दी। मानसिक दबाव बनाकर उनसे बैंक खातों और जमा पूंजी की पूरी जानकारी हासिल कर ली।
पीड़िता के अनुसार, 13 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक टेलीकॉम कंपनी के मुख्यालय का अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड से जुड़ा एक बैंक खाता अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने खुद को महाराष्ट्र पुलिस का अधिकारी बताते हुए कार्रवाई और गिरफ्तारी का भय दिखाया।
ठगों ने महिला को कई दिनों तक लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए अपने संपर्क में रखा, जिससे वह किसी से सलाह तक नहीं ले सकीं। जांच के नाम पर उन्हें अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट तुड़वाने और बैंक खाते से आरटीजीएस के माध्यम से अलग-अलग खातों में रकम भेजने के लिए मजबूर किया गया। पहले 10.50 लाख रुपये और बाद में 8 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।
जब ठगी का एहसास हुआ तो महिला ने नोएडा के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों, कॉल डिटेल और ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक संबंधी जानकारी या पैसे ट्रांसफर नहीं करने चाहिए।
साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी, टेलीकॉम कंपनी या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी, जांच या डिजिटल अरेस्ट की धमकी दे, तो घबराएं नहीं। तुरंत कॉल काटकर स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।