सेंट जोसेफ विद्यालय ग्रेटर नोएडा में CISCE बालिका एथलेटिक चैंपियनशिप शुरू
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/07/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में 21 और 22 जुलाई को दो दिवसीय सीआईएससीई (CISCE) बालिका एथलेटिक चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के नौ क्षेत्रों की लगभग 450 बालिका खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता में मेजबान गाजियाबाद क्षेत्र के अलावा गोरखपुर, कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, लखनऊ उत्तर, लखनऊ दक्षिण, प्रयागराज, आगरा और वाराणसी क्षेत्र की टीमें भाग लेंगी। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों के बीच 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक सहित कई एथलेटिक स्पर्धाओं में मुकाबले होंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की सीआईएससीई एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
चैंपियनशिप का औपचारिक शुभारंभ 21 जुलाई को सुबह लगभग 8 बजे होगा। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त, एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली गाजियाबाद क्षेत्र की पहली महिला खिलाड़ी डॉ. रिचा सूद होंगी। वर्तमान में डॉ. रिचा सूद गाजियाबाद क्षेत्र के एक विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं और विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं खेल विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने खेल विभाग के शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा समस्त सहायक कर्मचारियों को आयोजन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रतियोगिता सुचारु, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।