नोएडा के ट्रैफिक को मिलेगी राहत, MP-1 पर बनेगा आधुनिक एलिवेटेड रोड

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (21/07/2026): नोएडा में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एमपी-1 रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब यह छह लेन का एलिवेटेड मार्ग सेक्टर-3 से सेक्टर-60 तक बनाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई लगभग 5.43 किलोमीटर होगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद डीएनडी फ्लाईवे से सेक्टर-62 और आसपास के आईटी व औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।

परियोजना की डिजाइनिंग और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की को दी गई है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने कंसल्टेंसी मद में एक करोड़ रुपये जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, संस्थान एक महीने के भीतर फिजिबिलिटी स्टडी पूरी कर अंतिम डिजाइन और डीपीआर तैयार करेगा। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 700 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।

एलिवेटेड रोड का निर्माण सेक्टर-3, सेक्टर-10, सेक्टर-12/22 टी-प्वाइंट, सेक्टर-57 होते हुए सेक्टर-60 तक किया जाएगा, जहां इसे एमपी-2 रोड से जोड़ा जाएगा। परियोजना का सबसे जटिल हिस्सा सेक्टर-12/22 टी-प्वाइंट माना जा रहा है, क्योंकि यहां सड़क का मोड़ लगभग 90 डिग्री का बनता है। इसे सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए विशेष इंजीनियरिंग डिजाइन तैयार किया जाएगा, जिससे वाहनों की गति नियंत्रित रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

अधिकारियों का कहना है कि यह एलिवेटेड रोड शुरू होने के बाद रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर-12/22 और सेक्टर-56 तिराहे तक लगने वाले पीक आवर के जाम में बड़ी राहत मिलेगी। इस मार्ग का उपयोग दिल्ली, खोड़ा, इंदिरापुरम, औद्योगिक क्षेत्रों और आवासीय सेक्टरों की ओर आने-जाने वाले हजारों वाहन प्रतिदिन करते हैं। नई परियोजना से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और डीएनडी से सेक्टर-62 तक का सफर लगभग 10 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।