राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला 22 जुलाई को करेंगी महिला जनसुनवाई
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (21/07/2026): गौतमबुद्ध नगर में महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए 22 जुलाई को महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जनसुनवाई राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि महिला जनसुनवाई 22 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे से विकास भवन सभागार में आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान जनपद की महिलाओं से संबंधित शिकायतों, समस्याओं एवं सुझावों को सुना जाएगा तथा उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जनपद की महिलाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनसुनवाई का लाभ उठाएं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।