दिवाली से पहले वारदात की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (07/11/2026): दिवाली से पहले आपराधिक वारदात की आशंका के बीच इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। उसकी पहचान दनकौर क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी सुमित नागर उर्फ डीजे के रूप में हुई है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिवाली से पहले किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, धमकी, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इकोटेक-1 कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।