नई दिल्ली से जीत के बाद प्रवेश वर्मा पहुंचे अपने गांव, परिजनों से लिया आशीर्वाद
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (9 फरवरी 2025): नई दिल्ली विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद पूर्व सांसद और नव-निर्वाचित विधायक प्रवेश वर्मा अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचे। यहां उन्होंने दादा भैरो मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। गांव पहुंचने पर चाचा-चाची, बुआ और अन्य परिजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत की बधाई दी।
इस मौके पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर भरोसा जताया और नई दिल्ली से चुनाव लड़ने का मौका दिया। उन्होंने कहा, “हमने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की और यह जीत हर भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा है।”
प्रवेश वर्मा ने इस जीत को दिल्ली की जनता की जीत बताया और कहा कि बाहरी दिल्ली की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली के विकास और जनता की भलाई के लिए लगातार काम करती रहेगी।
गांव के लोगों में प्रवेश वर्मा की जीत को लेकर बड़ा उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। प्रवेश वर्मा ने कहा कि वे हमेशा अपने गांव और क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।