गौतम बुद्ध बालक इंटर काॅलेज में वसंत महोत्सव का भव्य आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (09 फरवरी 2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौतम बुद्ध बालक इंटर काॅलेज में वंसत महोत्सव के आयोजन पर मुख्य अतिथि डा. विश्वास त्रिपाठी, कुल सचिव एवं सचिव शिक्षा उप समिति, गौतम बुद्ध विश्व विद्यालय, अर्चना द्विवेदी, ओ.एस.डी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, डा. नीरज टंडन, प्रधानाचार्य, पंचशील बालक इंटर काॅलेज, प्रीति फौगाट, उपप्रधानाचार्या सावित्री बाई फुले बालिका इंटर काॅलेज के दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ।

महोत्सव में अभिभावको एवं बच्चों को मुफ्त ऊंट सवारी मुफ्त जलपान की व्यवस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुती के साथ-साथ बच्चो एवं अभिभावकों
ने खेल एवं मनोरंजन प्रतियोगिताआओं में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. राजीव कुमार ने विद्यालय की रिपोर्ट में विगत वर्षो की उपलब्धियों शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम को मुख्य अतिथि एव अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया। महोत्सव में समस्त स्टाॅफ एवं छात्र मौजूद रहें।‌।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।