भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का गौतमबुद्ध नगर में जोरदार स्वागत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (19/07/2026): भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय तिलपता में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रोहित मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन के विश्वास पर पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करेगा और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। साथ ही उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद के बल पर भाजपा प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा युवाओं को नेतृत्व देने और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने पर विश्वास करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि डॉ. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशभर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा युवाओं को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा संगठन की सबसे मजबूत शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, जिससे संगठन के विभिन्न अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम और अधिक प्रभावी बनेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और आगामी चुनावी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, जिला महामंत्री अनुज कश्यप, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, सतेन्द्र नागर, अरुण प्रधान, अरुण यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राज नागर, जिला मीडिया प्रभारी करमवीर आर्य, शक्ति रावल सहित जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।