दिल्ली के शाहदरा में तीसरी मंजिल से कूदे दंपति, पति की मौत; पत्नी की हालत गंभीर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (19 July 2026): राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने अपने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, 18 और 19 जुलाई की दरमियानी रात घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला को पहले हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।

पड़ोसियों के मुताबिक, घटना के बाद दंपति के करीब पांच वर्षीय बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और आसपास के लोग इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में परिवार के सदस्यों ने किसी साजिश या आपराधिक घटना की आशंका से इनकार किया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

शाहदरा जिला पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों को खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दंपति द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।