वृंदा सिटी सोसायटी के निवासियों ने बोर्ड सदस्यों के खिलाफ खोला मोर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (09 फरवरी 2025): ग्रेटर नोएडा की सेक्टर फाई-4 स्थित वृंदा सिटी सोसायटी के निवासियों ने सोसाइटी कार्यालय से मुख्य द्वार तक बोर्ड सदस्यों के खिलाफ अच्छी मेंटिनेंस सुविधाएं मुहैया ना कराने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सोसायटी के निवासियों का कहना है कि बोर्ड सदस्य सोसाइटी में सुविधाओं के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं और निवासियों को सही सुविधा नहीं दे रहे हैं। वहीं बोर्ड सदस्य सेक्रेटरी आशीष मोहन का कहना है कि कोई भी इस तरह की समस्या सोसाइटी में नहीं है। बिना बात के यह सब मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

सोसाइटी के निवासी दीपक गुलाटी ने टेन न्यूज़ नेटवर्क के साथ टेलिफोनिक बातचीत में बताया कि हमारी सोसाइटी में मेंटेनेंस सुविधा दुरुस्त न होने के कारण बीती 4 फरवरी को एक लिफ्ट से बड़ा हादसा होते होते बचा। सोसायटी में लिफ्ट दुर्धटना/मेंटिनेंस से जुड़ी अनियमितताएं लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं बोर्ड सदस्यों द्वारा मेंटेनेंस सुविधाओं के नाम पर हमसे पैसा तो वसूला जाता है, लेकिन हमें सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं दे रहे हैं। बल्कि बोर्ड सदस्यों के द्वारा वित्तीय भ्रष्टाचार और भूमि अतिक्रमण सोसायटी में जमकर हो रहे हैं।‌ बोर्ड सदस्यों की लापहरवाही को देखते हुए हम सभी सोसाइटी निवासी एकजुट होकर बोर्ड सदस्यों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इतने पैसे देने के बाद भी हमें सोसाइटी में सुविधा नहीं मिल रही है। अपनी मांगों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ओसी-सीसी रजिस्ट्रेशन जल्दी करें और हम सोसायटी वासियों को सुविधा चाहिए झूठे सपने और वादे नहीं।

टेन न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में बोर्ड के सेक्रेटरी आशीष मोहन ने बताया कि सोसाइटी में इस तरह की कोई समस्या नहीं है। यह बोर्ड को बदनाम करने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं। हम अच्छी सुविधा सोसाइटी को देने की हमेशा से कोशिश कर रहे हैं। अगर निवासियों को कोई समस्या है तो एक बार वह हमारे साथ बैठे और बात करें कि क्या समस्याएं है। साथ ही उन्होंने टेन न्यूज नेटवर्क की टीम को कहा कि एक बार कल सोसाइटी का निरिक्षण किजिए और और देखिए कि किस तरह की सुविधा हम सोसाइटी में दे रहे हैं।

क्या है सोसायटी निवासियों की मुख्य मांगे

1. सोसाइटी सदस्यों को धमकाना /भ्रामक प्रचार बंद करें

2. बोर्ड सदस्य का अतिक्रमण हटवाएं

3. फर्जी पर्ची खर्ची के नाम पे लूट बंद करो

4. फर्जी अदालती मुकदमों के नाम पे लूट बंद करो

5. सोसाइटी मेंटेनेंस में सुधार करो

6. अवैध धन वसूली बंद करो

7. सोसाइटी सदस्यों की जान माल से खेलना बंद करो

8. फ्लैट रजिस्ट्रेशन में इतना विलम्ब क्यों।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।