नई दिल्ली (09 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटें मिलीं। इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की पुष्टि करती है। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली की जनता का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने भाजपा को 2/3 बहुमत से जिताया है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों और उनकी गारंटी पर जनता के भरोसे की जीत है।”
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि भाजपा दिल्ली को एक विकसित राजधानी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।
इस जीत के साथ ही भाजपा ने दिल्ली की सियासत में एक बड़ा उलटफेर कर दिया है। आम आदमी पार्टी, जिसने पिछले दो चुनावों में भारी बहुमत से सरकार बनाई थी, इस बार केवल 22 सीटों पर सिमट गई। भाजपा की इस शानदार जीत को केंद्र सरकार की विकास योजनाओं, पीएम मोदी की लोकप्रियता और पार्टी की रणनीति का नतीजा माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा अपने विजन के अनुरूप दिल्ली के विकास के लिए कौन-कौन से कदम उठाती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।