राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नोएडा दौरा रद्द, जगन्नाथ रथ यात्रा में नहीं होंगी शामिल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (16 जुलाई 2026): नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज प्रस्तावित नोएडा दौरा रद्द हो गया है। राष्ट्रपति को सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।

राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक सभी इंतजाम किए गए थे। हालांकि, अंतिम समय में राष्ट्रपति का नोएडा आगमन रद्द होने की जानकारी सामने आई।

समिति सदस्य प्रमोद बहल ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी। हालांकि, यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरे धार्मिक उत्साह और भव्यता के साथ निकाली जाएगी।

आज सेक्टर-121 से निकलने वाली विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है और आयोजन समिति ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।