जेवर में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, तीन महिलाओं ने लगाई न्याय की गुहार

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (15/07/2026): ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र स्थित गुनपुरा गांव में जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। गांव की तीन महिलाओं ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन का अवैध बैनामा करा लिया। पीड़िताओं ने मामले की शिकायत डीसीपी ग्रेटर नोएडा से करते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिलाओं का कहना है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी कागजात तैयार कर उनकी जमीन अपने नाम कराने की साजिश रची। उनका दावा है कि बैनामे के बदले उन्हें किसी प्रकार की धनराशि नहीं दी गई। साथ ही अब आरोपी जमीन पर कब्जा करने का दबाव भी बना रहे हैं। पीड़िताओं की पहचान लक्ष्मी, सुदेश और जगना के रूप में हुई है।

पीड़ित महिलाओं के अनुसार, इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है। इनमें दो आरोपी गुनपुरा गांव के निवासी हैं, जबकि तीन अन्य पड़ोसी गांव अट्टा गुजरान के रहने वाले बताए गए हैं। महिलाओं का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में विरोध जताया और आरोपियों से बात करने का प्रयास किया, तो उनके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले दनकौर कोतवाली में भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बुधवार को तीनों महिलाएं डीसीपी कार्यालय पहुंचीं और पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज अधिकारियों को सौंपे। उन्होंने फर्जी बैनामे को निरस्त करने, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अपनी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। डीसीपी कार्यालय की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अब पीड़ित महिलाओं को जांच के बाद न्याय मिलने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।