कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026: सीएम रेखा गुप्ता ने आधिकारिक शुभंकर ‘मयूर’ का किया अनावरण

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (14 July 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 के आधिकारिक शुभंकर ‘मयूर’ का अनावरण किया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद सहित खेल जगत के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार खेल अवसंरचना को मजबूत करने, खिलाड़ियों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने, बेहतर कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें अधिक अवसर देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में कॉमनवेल्थ देशों के कई खिलाड़ी भाग लेंगे और दिल्ली सरकार आयोजन को सफल बनाने के लिए हर आवश्यक लॉजिस्टिक एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता दिल्ली की खेल संस्कृति को नई पहचान देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजधानी की प्रतिष्ठा को भी मजबूत करेगी।

इस अवसर पर शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लगातार अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रही है। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में 25 कॉमनवेल्थ देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे दिल्ली को अपनी विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना और आयोजन क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

आशीष सूद ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह आयोजन दिल्ली की पहचान एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल मेजबान शहर के रूप में और अधिक सुदृढ़ करेगा।

गौरतलब है कि 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 27 जुलाई से 2 अगस्त तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें कॉमनवेल्थ देशों के शीर्ष खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।