दिल्ली के आनंद विहार में करंट लगने से युवक की मौत, लापरवाही का केस दर्ज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 August 2026): दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति खंभे के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो व्यक्ति का शरीर खंभे के सहारे था। उसका एक पैर गड्ढे में फंसा हुआ था, जबकि हाथ और सिर खंभे के सहारे टिके थे।

पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगना यानी इलेक्ट्रोक्यूशन सामने आया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि खंभे या उसके आसपास करंट कैसे फैला और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।

मामले में आनंद विहार थाने में लापरवाही का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर खुले गड्ढों, बिजली के खंभों और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।