New Delhi News (13 July 2026): पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ईस्ट विनोद नगर गली नंबर-2 में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, दोनों स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर आरोपी ने स्कूटी रोककर अपनी सर्विस पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और आरोपी मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गया।
घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को तुरंत ऑटो-रिक्शा की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का मायका उत्तर प्रदेश के दादरी में है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग इस वारदात को लेकर हैरान हैं।
पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोपी कॉन्स्टेबल मनीष भाटी दिल्ली पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) में तैनात है। वारदात सोमवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच हुई। घटना के बाद आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है। जांच के तहत मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी के घर और अन्य संबंधित स्थानों पर भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।