Noida News (13/07/2026): नोएडा के सेक्टर-61 स्थित एक आवासीय सोसाइटी में रहने वाले 69 वर्षीय बुजुर्ग साइबर ठगों के जाल में फंसकर 7.80 लाख रुपये गंवा बैठे। ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर पहले भरोसा जीता और फिर बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित राजेश सरीन को मई 2025 में फेसबुक पर पीएनबी क्रेडिट कार्ड से संबंधित एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। कुछ ही देर बाद उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड जारी कराने की प्रक्रिया पूरी करने का दावा करते हुए एक ऑनलाइन फॉर्म भरवाया और इसी दौरान बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।
जानकारी मिलते ही साइबर अपराधियों ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पीड़ित के विभिन्न बैंक खातों से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 7.80 लाख रुपये अपने खातों में स्थानांतरित कर लिए। खाते से रकम निकलने का पता चलते ही पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में साइबर क्राइम थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले बैंक, लोन या क्रेडिट कार्ड से जुड़े विज्ञापनों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता, इंटरनेट बैंकिंग या अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी आर्थिक हानि का कारण बन सकती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।