20 करोड़ की नोएडा प्रॉपर्टी, 35 करोड़ की कुल संपत्ति! रिटायर्ड ARTO ललित कुमार पर विजिलेंस का बड़ा शिकंजा

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (09 जुलाई, 2026): देशभर के भ्रष्टाचार के मामलों में नोएडा एक बार फिर निवेश के बड़े केंद्र के रूप में सामने आया है। आगरा में तैनात रहे रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। लखनऊ स्थित उनके आवास पर छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी, सोना-चांदी और बड़ी संख्या में संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विजिलेंस के अनुसार, अब तक बरामद संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये आंका गया है। इनमें से लगभग 20 करोड़ रुपये की संपत्तियां नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में होने का दावा किया गया है।

जांच में पता चला है कि रिटायर्ड एआरटीओ के नाम पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दो आवासीय सोसायटियों में दो फ्लैट और तीन कमर्शियल प्लॉट हैं। इन संपत्तियों के दस्तावेज छापेमारी के दौरान बरामद हुए हैं। इसके बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, शासन ने अब नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) से ललित कुमार और उनके परिजनों के नाम दर्ज संपत्तियों का पूरा ब्योरा मांगा है।

विजिलेंस की जांच में सामने आया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित यू फेविरिया प्रोजेक्ट में एक फ्लैट की बुकिंग के दस्तावेज मिले हैं, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा टेकज़ोन-4 स्थित आम्रपाली स्प्रिंग मीडोज प्रोजेक्ट में भी एक फ्लैट बुक होने के दस्तावेज मिले हैं, जिसकी अनुमानित कीमत भी 2 करोड़ रुपये से अधिक है।

गौरतलब है कि इससे पहले जीएसटी विभाग से जबरन सेवानिवृत्त किए गए सहायक आयुक्त केशव लाल के मामले में भी नोएडा में 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां सामने आई थीं। अब ललित कुमार प्रकरण के बाद एक बार फिर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध निवेश की जांच तेज होने की संभावना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।