गौतमबुद्ध नगर में संपूर्ण समाधान दिवस: 171 शिकायतें पहुंचीं, 13 का मौके पर निस्तारण
Gautam Buddha Nagar l News (07/07/2026): गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों में सोमवार को शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान आम नागरिकों से कुल 171 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी मेधा रूपम ने की। यहां कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों का सत्यापन करें और शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, एसीपी ग्रेटर नोएडा-III डॉ. रवि शंकर मिश्र, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, तहसीलदार सदर अजय कुमार, नायब तहसीलदार ज्योत्सना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, तहसील जेवर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दादरी में उप जिलाधिकारी अनुज नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 82 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 6 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।