दिल्ली वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कब से शुरू होगी “महिला समृद्धि योजना”
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (07 July 2026): दिल्ली सरकार रक्षा बंधन के मौके पर महिला समृद्धि योजना शुरू कर सकती है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देना है। सूत्रों के मुताबिक 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन योजना की औपचारिक शुरुआत हो सकती है और कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होकर इसे लॉन्च कर सकते हैं।
महिला समृद्धि योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता दी जाएगी। योजना को लेकर पात्रता की शर्तें तय कर दी गई हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल भी पूरी तरह तैयार है। सरकार की ओर से औपचारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
सरकार ने 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए ₹5110 करोड़ का प्रावधान किया है। अनुमान है कि इससे करीब 20 से 22 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि योजना को पूरी तैयारी के साथ लागू किया जाएगा, ताकि यह लंबे समय तक सुचारू रूप से चलती रहे और सही लाभार्थियों तक इसका फायदा पहुंचे।
योजना में उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 से 3 लाख रुपये के बीच है। राशन कार्ड धारक महिलाओं को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। वहीं, सरकारी नौकरी करने वाली, इनकम टैक्स देने वाली, सरकारी पेंशन पाने वाली या जिनके परिवार में फोर व्हीलर वाहन है, उन्हें इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।
ऑनलाइन आवेदन के दौरान महिलाओं को आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर, ई-मेल, दिल्ली में निवास की अवधि और आधार से जुड़े बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही एक सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरना अनिवार्य होगा। योजना के लागू होने के बाद इसे महिलाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।