नई दिल्ली (8 फरवरी 2025): दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश बिधूड़ी ने वोट काउंटिंग के बढ़त के दौरान एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा, “यह रमेश बिधूड़ी नहीं, यह कालकाजी की जनता की बढ़त है।” बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा, “आतिशी ने PWD मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए कुछ नहीं किया। उनकी (आम आदमी पार्टी) सोच भारत विरोधी है।”
भा.ज.पा. के नेता ने अपने राजनीतिक सफर को भी साझा किया, उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझे तीन बार विधायक और दो बार सांसद बना कर बड़ी जिम्मेदारी दी। मैं मानता हूं कि पार्टी मुझे इससे बड़ी जिम्मेदारी क्या दे सकती है।” उन्होंने यह भी कहा, “देश में 145 करोड़ लोग हैं, जिनमें से 10 हजार लोग राजनीति में हैं, और पार्टी ने मुझे उनमें से एक बनाया। इससे बड़ी जिम्मेदारी क्या हो सकती है?”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।