7 जुलाई को सजेगा AKTU का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Uttar Pradesh News (02/07/2026): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में 24वां दीक्षांत समारोह आगामी 7 जुलाई को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी।

समारोह में सफल छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसे भव्य एवं गरिमामय बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। वहीं, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री इंजी. आशीष पटेल तथा प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग डॉ. एम.के.एस. सुंदरम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विश्वविद्यालय के इस प्रतिष्ठित समारोह में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चर सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सफल छात्र-छात्राओं को उनकी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, शिक्षाविद् और विश्वविद्यालय से जुड़े गणमान्य लोग समारोह के साक्षी बनेंगे।

AKTU का दीक्षांत समारोह हर वर्ष विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। यह केवल डिग्री वितरण का अवसर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, उपलब्धियों और भविष्य की नई शुरुआत का उत्सव भी होता है। इस बार भी समारोह के माध्यम से युवा स्नातकों को नवाचार, शोध, तकनीकी दक्षता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है। परिसर में सुरक्षा, यातायात, अतिथियों के स्वागत और विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि 24वां दीक्षांत समारोह यादगार बन सके।।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।