भाजपा संगठनात्मक चुनाव के लिए 36 पर्यवेक्षक नियुक्त, नोएडा विधायक पंकज सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (05 दिसंबर, 2024): भाजपा हाईकमान ने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव संपन्न कराने के लिए 36 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन चुनावों के तहत अलग-अलग जिलों और महानगरों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को नोएडा महानगर, गौतमबुद्धनगर जिला, गाजियाबाद जिला, गाजियाबाद महानगर और बुलंदशहर में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी का कार्य सौंपा गया है। इन क्षेत्रों में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सुरेश खन्ना अपनी भूमिका निभाएंगे।

इसी के साथ, नोएडा के विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह को अयोध्या जिला और अयोध्या महानगर के संगठनात्मक चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज सिंह पार्टी के अनुशासन और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

भाजपा संगठनात्मक चुनाव पार्टी की आंतरिक संरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे हैं। इन चुनावों का उद्देश्य स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी के नेतृत्व को मजबूत करना है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम होगी।

इस नई जिम्मेदारी के साथ, दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।