दिल्ली में SIR अभियान को बढ़ावा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भरा अपना गणना प्रपत्र

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30 June 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत अपना और अपने परिवार का गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर जमा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को सही, अद्यतन और पारदर्शी बनाने के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इस प्रक्रिया में भाग लेकर लोगों को भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आगे आने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपना गणना प्रपत्र समय पर भरकर अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को अवश्य सौंपें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह मतदाता सूची में अपनी जानकारी सही और अद्यतन रखने में सहयोग करे, ताकि भविष्य में किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।

रेखा गुप्ता ने कहा कि सही और अद्यतन मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की मजबूत नींव होती है। उन्होंने नागरिकों से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।