ग्रेटर नोएडा के लाल और गुजरात के डीजीपी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक का पैतृक गांव में भव्य सम्मान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (28/06/2026): ग्रेटर नोएडा के भट्टा-पारसौल गांव के निवासी और गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र सिंह मलिक का रविवार को उनके पैतृक गांव में नागरिक अभिनंदन किया गया। किसान एकता संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें फूलमालाएं, शॉल, गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने अपनी लगन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर देश के सर्वोच्च पुलिस पदों में स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि केवल भट्टा-पारसौल ही नहीं, बल्कि पूरे गौतमबुद्ध नगर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचने की मलिक की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके संघर्ष और सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाली पीढ़ी उनकी इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर समाज और देश की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सम्मान समारोह के दौरान किसान एकता संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेंद्र सिंह मलिक के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कृष्ण बैंसला, पप्पे नागर, जेपी नागर, सतीश कनारसी, सतवीर भाटी, गंगाराम, परवेज खान, चांद मोहम्मद, संजय सैनी, हेमराज (बीडीसी), श्याम पाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।