निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ने किया शर्बत वितरण

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/06/2026): निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा संस्थान के मुख्य द्वार पर मीठे जल (शर्बत) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों एवं आगंतुकों को शीतल पेय उपलब्ध कराकर सेवा, करुणा एवं जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बड़ी संख्या में लोगों को शर्बत वितरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में परोपकार, मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।

संस्थान की अध्यक्षा संतोष गोयल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। निर्जला एकादशी के अवसर पर किया गया यह सेवा कार्य मानवता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें सदैव जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए तथा समाज में प्रेम, करुणा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।

संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है। इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाते हैं तथा उन्हें मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

संस्थान प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से सेवा, सद्भावना और परोपकार की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्थान के प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।