बेंगलुरु में आज होगा यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026, निवेशकों से संवाद करेंगे सीएम योगी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (24/06/2026): उत्तर प्रदेश को निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में योगी सरकार आज बेंगलुरु में ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026’ का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाले इस इन्वेस्टर रोडशो में देश के कई दिग्गज उद्योगपति, निवेशक और कॉरपोरेट जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य बेंगलुरु के निवेशकों और उद्योगपतियों के सामने उत्तर प्रदेश की विकास गाथा, निवेश-अनुकूल नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों को प्रस्तुत करना है। रोडशो में इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी एवं आईटीईएस, ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर (GCC) और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क, इलेक्ट्रिक व्हीकल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हुए विकास को निवेशकों के सामने रखा जाएगा। साथ ही प्रदेश में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

योगी सरकार का मानना है कि सिंगल विंडो सिस्टम, विशाल भूमि बैंक, कुशल मानव संसाधन और निवेशकों के लिए आकर्षक प्रोत्साहन नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश बीते वर्षों में निवेशकों के पसंदीदा गंतव्यों में शामिल हुआ है। बेंगलुरु में आयोजित यह रोडशो प्रदेश में नए निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।