Noida News (23/06/2026): आज मंगलवार दोपहर बाद नोएडा में मौसम ने अचानक करवट ली। करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी और हल्की बारिश ने भीषण गर्मी व उमस से लोगों को राहत दिलाई। हालांकि तेज हवाओं के साथ उड़ती धूल के कारण कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा और वाहन चालकों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट महसूस की गई और वातावरण पहले की तुलना में काफी सुहावना हो गया। लोगों ने लंबे समय बाद गर्मी से राहत का अनुभव किया।
तेज आंधी के दौरान शहर के कई हिस्सों में धूल का घना गुबार छा गया, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा। मौसम विभाग ने फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन अगले दो से तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है।
आंधी का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। नोएडा के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जबकि आसपास के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सप्लाई प्रभावित रही। बिजली विभाग की टीमें शटडाउन लेकर लाइनों की मरम्मत में जुटी हैं, ताकि जल्द से जल्द सामान्य बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।