Carry On Jatta 4 Trailer Out: हंसी, नॉस्टैल्जिया और जसविंदर भल्ला को भावुक श्रद्धांजलि

टेन न्यूज नेटवर्क

Entertainment News (23 जून 2026): पंजाबी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक Carry On Jatta का चौथा भाग इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। फिल्म Carry On Jatta 4 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 21 जून को रिलीज कर दिया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। निर्देशक समीप कंग के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर में एक बार फिर दर्शकों को वही मजेदार भ्रम, हास्य से भरपूर परिस्थितियां और दमदार कॉमिक टाइमिंग देखने को मिलती है, जिसने इस फ्रेंचाइजी को सुपरहिट बनाया है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों, गुरप्रीत घुग्गी, करमजीत अनमोल और शिंदा ग्रेवाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

जसविंदर भल्ला को खास श्रद्धांजलि

ट्रेलर का सबसे भावुक और चर्चित पहलू दिवंगत अभिनेता जसविंदर भल्ला को दी गई विशेष श्रद्धांजलि है। निर्माताओं ने अत्याधुनिक VFX और CGI तकनीक की मदद से उनके लोकप्रिय किरदार को फिर से पर्दे पर जीवंत करने का प्रयास किया है। ट्रेलर में यह दृश्य दर्शकों को भावुक करने के साथ-साथ फिल्म के प्रति उत्सुकता भी बढ़ाता है।

लौटेगी पुरानी यादें

फिल्म के ट्रेलर में फ्रेंचाइजी के पुराने और यादगार तत्वों को भी शामिल किया गया है। खास तौर पर पहली फिल्म की चर्चित “घोड़ी” की वापसी ने प्रशंसकों के बीच नॉस्टैल्जिया का माहौल बना दिया है। ट्रेलर में कॉमेडी, पारिवारिक मनोरंजन और पुराने किरदारों की झलक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक

कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर Carry On Jatta 4 26 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

फिलहाल, ट्रेलर ने यह साफ कर दिया है कि ‘Carry On Jatta 4’ दर्शकों के लिए हंसी और भावनाओं का एक यादगार पैकेज लेकर आने वाली है।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।