गाजियाबाद में भाई की पिटाई का विरोध करने पर बहन की गोली मारकर हत्या

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (15/11/2026): गाजियाबाद के लोनी की इंदिरापुरी कॉलोनी में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भाई की पिटाई का विरोध करने पहुंची 33 वर्षीय पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके साथ गए मौसेरे भाई अमित को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि पूजा भाई दूज के अवसर पर अपने मायके आई हुई थीं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पूजा के भाई अमन ने पड़ोसी के घर के बाहर टॉयलेट कर दिया था। इस बात को लेकर पड़ोसी प्रशांत उर्फ पांचाल से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद 10 से 12 लोगों ने अमन को घेरकर पीटा। घर पहुंचकर अमन ने परिवार को पूरी घटना बताई।

भाई के साथ हुई मारपीट की शिकायत करने पूजा अपने मौसेरे भाई अमित के साथ पड़ोसी के घर पहुंचीं। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली पूजा के सिर में लगी, जबकि अमित भी घायल हो गए। परिजन दोनों को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी कार व स्कूटी को नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी के अनुसार, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।