गौतमबुद्ध नगर को एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (23/06/2026): जनपद गौतमबुद्ध नगर को ‘डिस्ट्रिक्ट ऐज एक्सपोर्ट हब (District as Export Hub)’ के रूप में और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के प्रमुख निर्यातकों, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निर्यात संवर्धन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के उप महानिदेशक हेमंत कुमार ने डीजीएफटी की वर्तमान एवं आगामी योजनाओं, निर्यात बढ़ाने के प्रयासों तथा प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश के प्रमुख निर्यातक जिलों में शामिल है और प्रदेश के कुल निर्यात में इसकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है।

एचएचईडब्ल्यूए एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.पी. शर्मा सहित उद्योग प्रतिनिधियों ने निर्यातकों की व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में एडवांस ऑथराइजेशन और ईपीसीजी लाइसेंस के संशोधन एवं क्लोजर में हो रही देरी, आईईसी प्रोफाइल और डिजिटल सिग्नेचर अपडेट में तकनीकी दिक्कतें, आईसीडी पर माल की जांच में विलंब, आईजीएसटी रिफंड लंबित रहने तथा कस्टम विभाग के साथ समन्वय की कमी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को निर्यातकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं, उप महानिदेशक हेमंत कुमार ने भी निर्यातकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में उपायुक्त उद्योग एवं सदस्य सचिव पंकज निर्वाण ने निर्यात वृद्धि के लिए विभागीय समन्वय और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान प्रमुख निर्यातकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों में भारत दीप, अनिल अग्रवाल, अनभय साध, पी.के. कपूर, शशि नांगिया सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।