National News (23/06/2026): भारतीय रेलवे ने बिहार और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। रेलवे 27 जून 2026 से दानापुर और पुणे के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू करेगा। इस ट्रेन के शुरू होने से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर रेल सेवा का विकल्प मिलेगा।
नई अमृत भारत एक्सप्रेस दानापुर से चलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी और भुसावल सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए पुणे पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन पुणे से प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी, जबकि दानापुर से प्रत्येक सोमवार को संचालित की जाएगी। इससे दोनों शहरों के बीच रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नई ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। ट्रेन संख्या 11431/11432 पुणे–दानापुर–पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 27 जून से शुरू होगा। इससे रोजगार, शिक्षा, व्यापार और अन्य कार्यों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
रेलवे के अनुसार, इस अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 18 कोच होंगे। इनमें 8 स्लीपर कोच, 7 सामान्य श्रेणी के कोच, 1 पेंट्रीकार और 2 एसएलआरडी (SLRD) कोच शामिल होंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आरामदायक बनाने की दिशा में भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।