शेयर बाजार में मोटी कमाई का सपना दिखाकर महिला से 62 लाख की ठगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (22/06/2026): नोएडा में साइबर ठगों ने शेयर बाजार और आईपीओ में अधिक मुनाफे का लालच देकर एक महिला से 62 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताकर महिला का विश्वास जीता और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से फर्जी निवेश योजना में फंसा लिया। जब महिला ने निवेश की गई राशि निकालने का प्रयास किया, तब ठगी का खुलासा हुआ।

सेक्टर-27 निवासी प्रीति, जो गृहिणी हैं, शेयर बाजार में निवेश करने की इच्छुक थीं। तीन मार्च को उन्हें “मार्क सिक्योरिटीज” नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में मौजूद एक व्यक्ति ने खुद को डॉ. राजीव सिंह बताकर शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश पर 30 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का दावा किया। साथ ही पार्ट-टाइम अच्छी कमाई का लालच देकर उन्हें निवेश के लिए तैयार किया गया।

आरोपियों ने महिला से एक निवेश ऐप पर पंजीकरण कराया और अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि जमा कराने के निर्देश दिए। प्रीति ने उनके झांसे में आकर 17 अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 62 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान निवेश ऐप पर लगातार मुनाफा दिखाया जाता रहा, जिससे उन्हें निवेश सुरक्षित होने का भरोसा बना रहा।

करीब एक महीने बाद जब महिला ने अपनी जमा राशि और मुनाफा निकालने का प्रयास किया, तो ठगों ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर चार लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने की मांग की। मना करने पर उनका अकाउंट फ्रीज करने की धमकी दी गई। इसके बाद सभी आरोपियों ने उनसे संपर्क समाप्त कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और इस्तेमाल किए गए निवेश प्लेटफॉर्म की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान निवेश सलाह, व्हाट्सएप ग्रुप या अधिक मुनाफे के लालच में आने से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म और सलाहकार की पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।