5 हजार फ्लैट वाली केपटाउन सोसाइटी योगमय, चार केंद्रों पर जुटे सैकड़ों लोग

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (22/06/2026): नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सबसे बड़ी सोसाइटी केपटाउन सोसाइटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। करीब 5,000 फ्लैट और 25,000 की आबादी वाली इस सोसाइटी में चार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित योग सत्रों में सैकड़ों निवासियों ने भाग लिया। योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन, फोर्टिस अस्पताल के सहयोग और सामूहिक सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया।

केपटाउन सोसाइटी से मिली जानकारी अनुसार रविवार को सोसायटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। लगभग 5,000 फ्लैट और 25,000 की आबादी वाली इस विशाल सोसाइटी में निवासियों की सुविधा और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक चार अलग-अलग स्थानों पर योग महोत्सव आयोजित किया।

अलग-अलग केंद्रों पर उमड़ा उत्साह

लेक गार्डन (पतंजलि योग समिति): योगाचार्य दयाराम चौरसिया और विजय सिंह के मार्गदर्शन में लगभग 200 लोगों ने योगाभ्यास किया। इसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और महिलाएँ शामिल हुईं।

क्लब-2 (भारतीय योग संस्थान): योग गुरु अतुल जी के निर्देशन में करीब 200 निवासियों ने योग किया, जिसमें महिलाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी रही।

क्लब-1 हॉल: योग प्रशिक्षिका कांता जैन ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उनकी शारीरिक क्षमता के अनुरूप योगाभ्यास कराया।

गेट नंबर-1 पार्क (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ): आरएसएस के तत्वावधान में करीब 50 स्वयंसेवकों और निवासियों ने सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

फोर्टिस अस्पताल का विशेष सहयोग

आयोजन में फोर्टिस अस्पताल ने लगभग 600 प्रतिभागियों को योग टी-शर्ट वितरित कीं। फोर्टिस के निदेशक डॉ. राहुल गुप्ता और शैलेंद्र गोयल ने योग के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। योग सत्र के बाद सभी केंद्रों पर प्रतिभागियों के लिए पौष्टिक जलपान की भी व्यवस्था की गई।

स्वस्थ भारत का संदेश

केपटाउन एओए के प्रतिनिधि अरुण शर्मा ने सभी योगाचार्यों, सहयोगी संस्थाओं, निवासियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कुंजी है तथा सभी को सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।