Greater Noida News (21/06/2026): 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में कॉलेज के स्टूडेंट्स एवं स्टाफ के अतिरिक्त ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रवासियों ने भी अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में हरिद्वार से आए योग गुरु धर्मराज योगाचार्य ने उपस्थित सभी लोगों को योग के महत्व एवं उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग व्यक्ति को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक होता है।

इस अवसर पर आयुष मंत्रालय से डॉ. अतुल बाबू वार्ष्णेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही आरोग्य भारती के जिला संयोजक एस के बैसला, आईटीएस कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु शर्मा, योगेश शर्मा, मनीष कुशवाहा, डॉ दिलीप सिंह, डॉक्टर रिचा कश्यप भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित लोगों ने नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।